
कोरबा। एसईकेएमसी की आईआर बैठक मुख्यालय में 28 जुलाई को आयोजित की गई है। इस बैठक में गेवरा व दीपका के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उनके द्वारा नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में सुविधाओं को लेकर मुद्दे को रखा जाएगा। यहां के गोपाल यादव का कहना है कि चिकित्सकों की कमी के मामले को उठाया गया था। जिसके बाद से चिकित्सालय में नए चिकित्सक पदस्थ किये गए हैं। इसके अलावा अन्य सुविधाओं की भी तैयारी की जा रही है। दीपका के सतीश सिंह, मनोज सिंह, शिवशंकर शुक्ला, रसूल अहमद का कहना है कि चिकित्सालय की मांगों को केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह के सामने रखा गया है। यहां के मरीजों को बाहर रेफर कर दिया जाता है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए और प्रयास तेज किया जाएगा। इस चिकित्सालय में कुसमुंडा क्षेत्र के भी मरीज आते हैं इसलिए कुसमुंडा के प्रतिनिधि भी इसे लेकर काफी गंभीर हैं।





















