Home Featured चुनाव नजदीक आते ही चिराग की पार्टी ने भाजपा को दिखाई आंख, लोकसभा की 6 तो राज्यसभा की 1 सीट पर ठोंका दावा

चुनाव नजदीक आते ही चिराग की पार्टी ने भाजपा को दिखाई आंख, लोकसभा की 6 तो राज्यसभा की 1 सीट पर ठोंका दावा

0
चुनाव नजदीक आते ही चिराग की पार्टी ने भाजपा को दिखाई आंख, लोकसभा की 6 तो राज्यसभा की 1 सीट पर ठोंका दावा

बेगूसराय, २५ सितम्बर । लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, शीट शेयरिंग को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। शीट शेयरिंक के मामले में भाजपा के अगुवाई वाले गठबंधन एनडीए में सबसे अधिक मारामारी देखने को मिलने वाली है। चिराग पासवान के लोजपा (रामविलास) और पशुपति पारस के रालोजपा के बीच सीटों का सामंजस्य बैठाना बीजेपी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होने वाला है। इस बीच, चिराग पासवान के नेतृत्व वाले लोजपा (रामविलास ने) 6 लोकसभा और 1 राज्यसभा सीट पर अपना दावा ठोंका है। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया कि पार्टी ने एडीए से बिहार की लोकसभा की छह और राज्यसभा की एक सीट की मांग की है। लोजपा (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वैसे तो आगे के लिए लोजपा सूबे की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों को लेकर तैयारी कर रही है। अगर हमारी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई जाती है, तो लोजपा अपना निर्णय लेने में सक्षम है। लोजपा (रा) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी रविवार को बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट कार्यक्रम के तहत बेगूसराय पहुंचे थे।