
सूरजपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल पोलिंग पर्सन ट्रेनिंग के द्वितीय दिवस पर भी सभी प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे थे। जिसमें शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर और शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक शाला सूरजपुर शामिल है। उन्होंने प्रशिक्षण स्थल में प्रत्येक कक्ष मे जाकर निर्वाचन के लिए दिये जा रहे प्रशिक्षण की वस्तु स्थिति का सघन निरीक्षण किया। चुनाव प्रक्रिया हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के संबंध में विशेष निर्देश दिए। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान हेतु मतदान दलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी निर्वाचन आयोग के एक अंग हैं। मतदान प्रक्रिया में सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है। अपना आचरण एवं व्यवहार सही रखते हुए मतदाताओं के समक्ष निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।






















