नगरीय निकायों में मतदान 11 को
कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है। अब प्रत्याशी अंतिम 3 दिन ही प्रचार कर सकेंगे। उन्होंने अपने क्षेत्र में तैयारी झोंक दी है। कोरबा जिले में एक नगर निगम, 3 नगरपालिका और 2 नगर पंचायत निकाय है, जहां के मतदाताओं को अपने नए प्रतिनिधि चुनने का मौका मिल रहा है।
कोरबा जिले में सबसे बड़े निकाय नगर निगम से महापौर पद पर 11 प्रत्याशी रणक्षेत्र में बरकरार हैं। जबकि 67 वार्डों में पार्षद के 277 उम्मीदवारों की उपस्थिति बनी हुई है। ये सभी मुख्य रूप से भाजपा, कांग्रेस, आप और अन्य दलों के है। नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद तस्वीरे साफ होने पर उम्मीदवार जनता के सामने जा रहे है।
प्रदेश व केंद्र में सत्तारूढ़ भाजप अपनी जनहितकारी योजनाओं के दम पर जनता के बीच उपलब्धि का जबरदस्त बखान कर रही है। साथ ही वह कोरबा निगम में पिछले 10 साल से कांग्रेस के महापौर होने व विकास के बाधित होने का मुद्दा भी उठा रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस निगम में अपनी वापसी को लेकर प्रयत्नशील है। उसके द्वारा अपने 2 कार्यकाल में निगम क्षेत्र में किये गए कार्यों पर फोकस कर रही है। उसका कहना है है कि जनता का समर्थन चुनाव में मिलेगा ही। वही, आम आदमी पार्टी, बसपा और अन्य दलों सहित निर्दलीय उम्मीदवार भी काफी आशा लगाए हुए है। निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने सभी निकायों के अंतर्गत मतदान केंद्र स्तर पर प्रबंधन करना जारी रखा है।
मतदाताओं को साधने की कोशिश
चुनाव में निर्णायक भूमिका भूमिका मतदाता निभाते है, इसलिए उनकी पूछपरख होना स्वाभाविक है। इस चुनाव में नतीजों को यही वर्ग प्रभावित करता है। लेकिन जानकार बताते है कि बहुत सारे क्षेत्रों में मतदाता प्रबन्धन भी बड़ा मुद्दा रहा है। उन्हें इंतजार होता है कोई तो वोटर स्लिप व चुनाव चिन्ह के साथ खर्चा पानी के साथ आये।