
कोरबा। लोकसभा चुनाव में क्षेत्र के कांगे्रसियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी। सभी काग्रेसिंयों ने अपने अपने क्षेत्र में जोरशोर चुनाव प्रचार किया था। दीपका ब्लाक अध्यक्ष दिलीप सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ सभी मोहल्लों में काम किया है। मतदान होने के बाद उन्होंने कार्यकर्ता से चर्चा भी की है। महिला कांग्रेस की प्रशांती सिंह के द्वारा भी महिलाओं को लेकर पूरे क्षेत्र में काम किया गया है। विशाल शुक्ला को सेक्टर अध्यक्ष बनाया गया था। उन्हें पांच वार्डो की जिम्मेदारी दी गई थी बांकी मोंगरा ब्लाक के अध्यक्ष टीकाराम मनहरण ने भी पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ काम किया था। एसईकेएमसी के केन्द्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह को भी प्रचार की जवाबदारी दी गई थी। उन्होंने दीपका में सतीश सिंह, रामकुमार कौशिक , विजय प्रसाद को काम सौंपा था। गेवरा में गोपाल यादव, विकास शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने एटक शीटू के साथ मिलकर मोटर साइकिल रैली निकाली थी। बगदेवा में अजीत सिंह, धनी राम,उदेश्वर नायक, सिंघाली में संदीप राय, रमेश परिहार, श्याम सुन्दर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता काम रहे थे। इसी तरह कांग्रेस नेता श्याम नारायण सोनी ने भी अपनी टीम के साथ काम किया है।