
कोरबा। लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मंडलो में मोटर सायकिल रैली निकालने की जवाबदारी मिली थी भाजपा प्रत्याशी जहां जहां जाते थे वहां पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचकर मोटर सायकिल रैली निकालते हुए प्रत्याशी को सभा स्थल तक ले जाते थे।
रजगामार में भाजपा प्रत्याशी का फिल्टर चौक के निकट स्वागत करते हुए सभा स्थल तक ले जाएगा गया। इस दौरान रैली में दिनेश तिवारी ,धनजंय चौहान , दिनेश प्रजापति ,रामायण राठिया ाहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। बरपाली मंडल के फरसवानी में भी प्रत्याशी का स्वागत रवि साहू, नरेन्द्र बिझंवार, नवीन देवांगन, सजीव वैष्ण्व के द्वारा किया गया। इसके बाद एक मोटी सायकिल रैली निकालते हुए प्रत्याशी को सभा स्थल तक पहुंचाया गया। इस तरह का कार्य लगभग सभी मंडलो में किया गया। नोनबर्रा में भी युवा मोर्चा की कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए सभी 5 मंडलो से अलग अलग मोटर सायकिल निकाली गई थी। उरगा से किशन साव शुभभ हलवाई, प्रकाश यादव करतला से त्रिभुवन प्रजापति, बरपाली से ब्रिजेश यादव के नेतृत्व में रैली निकाली गई थी। इसके बाद 5 मई मतदाता जागरूकता रैली गौ माता चौक से शुरू हुई थी। जिसमें जिलाध्यक्ष पंकज सोनी , प्रीति स्वर्णकार, दीक्षित देवांगन, सुभाष राठौर, दिनेश सेन, टिंकू रंजन सिद्धांत नारायण सोनी शामिल हुए थे। सभी मंडलो में 10 10 चौपाल लगाने की जवाबदारी भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को दिया गया था।



























