
कोरबा। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को करारी हार मिली थी। विधानसभा चुनाव में हार को लेकर पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों का दर्द छलका है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के पहले कुछ बाते उन्होंने उठाई थी यदि उसको सुन लिया गया होता तो हार नहीं होती।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को 11 में से 10 सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा। कोरबा एकमात्र सीट रही जहां कांग्रेस जीत हासिल कर सकी।
कोरबा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली आठ में से सात विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने लीड हासिल की। जबकि विधानसभा चुनाव में इसमें से कोरबा, मनेन्द्रगढ़ और मरवाही में कांग्रेस के सीटिंग रूरु्र की हार हुई थी, जिसमें पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की कोरबा सीट भी शामिल है।पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा में तीन बार उन्होंने जीत दर्ज की। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में सफलता नहीं मिली। पिछले चुनाव के पहले कुछ बातें उन्होंने उठाई थी यदि उसको सुन लिया गया होता तो हार नहीं होती।लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल का कहना है कि इस बार कोरबा लोकसभा की जीत उत्साहवर्धक है। कोरबा लोकसभा से एक बड़ा संदेश लोगों तक पहुंचा है।
मरवाही के पूर्व विधायक डॉ केके ध्रुव ने कहा कि ‘विधानसभा चुनाव में कुछ तो कमी रह गई थी, जिस वजह से हार का सामना करना पड़ा। अब लोकसभा के दौरान कार्यकर्ताओं का भ्रम दूर हो गया है और अब आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।’
पूर्व विधायक डॉ केके ध्रुव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कुछ तो कमी रह गई थी, जिस वजह से हार का सामना करना पड़ा।पूर्व विधायक डॉ केके ध्रुव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कुछ तो कमी रह गई थी, जिस वजह से हार का सामना करना पड़ा।बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि ‘बिलासपुर लोकसभा के क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र में 98 हजार वोटों से हार हुई है। मैंने लोकसभा में भी मेहनत की थी। पर इस बार भी परिणाम विपरीत आए हैं। ऐसे में हम हार पर मंथन कर कमी को दूर करने का प्रयास करेंगे।’बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 में कोरबा विधानसभा सीट से कांग्रेस की हार हुई थी जबकि मरवाही और मनेन्द्रगढ़ में विधानसभा के हार के अंतर को आठ महीने में ही ज्योत्सना महंत ने पाट दिया और इन जगहों से लीड किया। जिससे कांग्रेस में उत्साह की लहर है।




























