
कोरबा। कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा चौकी मे बीती रात ग्रामीणों द्वारा चौकी कार्यालय में घुसकर पुलिस स्टॉफ के साथ मारपीट व झूमाझटकी व तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। दरअसल चौकी प्रभारी मंगतू राम मरकाम द्वारा क्षेत्र मे चल रहे अवैध शराब कि बिक्री कों लेकर लगातार कार्यवाही कि जा रही है इसी दरम्यान सोमवार की रात जडग़ा पुलिस द्वारा जडग़ा निवासी कंकड सारथी नामक व्यक्ति के घर दबीश देकर कच्ची शराब पकडी गई। मामले मे प्रकरण बनाकर कार्यवाही कि गई। लेकिन कार्यवाही से नाराज़ कुछ गरामीनों कों यह रास नहीं आया और पुलिस के इस तरह के कार्यवाही से नाराज ग्रामीणों कि भीड़ ने जडग़ा चौकी घेराव कर दिया और जमकर हंगामा किया। ग्राम जडग़ा के सरपंच पति नारायण सिंह व उपस्थित ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए चौकी कार्यालय में धावा बोल दिया। और कार्यालय में मौजूद चौकी प्रभारी मंगतू राम मरकाम समेत पुलिस स्टॉफ के साथ मारपीट व झूमाझटकी की घटना को अंजाम दिया साथ ही चौकी के भीतर तोडफ़ोड़ की। इस घटना में कुछ पुलिस कर्मियों मामूली चोट भी आई। घटना का वीडियो चौकी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
























