कोरबा। छठ पूजा को देखते हुए पूर्वांचल विकास समिति के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। उनके द्वारा छठ घाटों की सफाई की जा रही है। शिव मंदिर सुभाष ब्लॉक में नवीन सिंह व शंकर सिंह के द्वारा मलबा हटाने का काम किया गया है। मलबा हटने के बाद ही नाले में पानी का ठहराव होता है। इसके बाद घाट को सजाने व संवारने का काम शुरू होगा। धर्मसेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह, जिला संयोजक साकेत शर्मा के साथ मिलकर कल सर्वमंगला छठ घाट का सफाई किया। आज वे बालको व दर्री क्षेत्र में जाकर छठ घाट की सफाई करेंगे। विकास नगर कालोनी में अमरजीत सिंह व कमलजीत सिंह के नेतृत्व में यहां के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। दीपका ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताय ाकि यहां अभी शिव मंदिर व तालाब में छठ की पूजा की जाती है। जिसके सफाई कार्य के लिए कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। घुड़देवा अहिरन नदी के किनारे सफाई कार्य परमानंद सिंह, नवल किशोर पंडित, सतीश झा के निर्देशन में होगा। वहीं मानिकपुर पोखरी में प्रत्येक वर्ष पार्षद फूलचंद सोनवानी, राजू श्रीवास्तव सहित पूर्वांचल विकास समिति सदस्य छठ घाट की सफाई करते हैं।