
जम्मू , 31 अगस्त। श्री अमरनाथ यात्रा की छड़ी मुबारक आज तड़के पवित्र गुफा में पहुंची। छड़ी मुबारक के दर्शन के साथ अमरनाथ यात्रा का समापन हुआ। सूर्योदय से पहले अमरनाथ के पवित्र मंदिर में ले जाया गया। पवित्र गुफा में भगवान शंकर की पूजा के साथ ही इस वर्ष की तीर्थ यात्रा का पूजा में मुख्य दर्शन और मुख्य पूजा का अनुष्ठान भी संपन्न हो गया।श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए छड़ी मुबारक बुधवार को शेषनाग से पंजतरणी के लिए हुई थी। वीरवार, 31 अगस्त को पंजतरणी से छड़ी मुबारक पवित्र गुफा पहुंची और पूजा-अर्चना और दर्शन के साथ ही 62 दिन की बाबा अमरनाथ की यात्रा संपन्न हो गई। बाबा अमरनाथ यात्रा में इस बार 4.42 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं। यात्रा संपन्न होने के बाद यात्रा के दोनों मार्गों पर सफाई का अभियान चलेगा।