भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चलती कार से घसीटा। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक पत्नी के परिवार वालों ने पहले दामाद पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। जानकारी के मुताबिक ताजा मामले में महिला के पैर से कार गुजर गई है। परिजनों ने दामाद के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। दरअसल, महिला अपनी दादी को अस्पताल से लेकर लौट रही थी। इसी समय उसका पति से विवाद हो गया। व्यक्ति ने चलती कार से अपनी पत्नी को घसीटा। 2003 में 24 वर्षीय प्रियंका का विवाह सेक्टर चार में रहने वाले रजत प्रताप सिंह के साथ हुई थी। मगर शादी के दो महीने बाद ही प्रियंका और रजत में विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद प्रियंका अपने मायके चली आई।