
बीजापुर। तोयनार, डीआरजी एवं छत्तीसगढ़ बल 19/सी कैंप तोयनार की संयुक्त टीम चिन्तनपल्ली की ओर एरिया डामिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान 1 मार्च 2024 को जनपद सदस्य तिरूपती कटला की हत्या में शामिल 3 आरोपितों को चिन्तनपल्ली से गिरफ्तार किया गया। इन नक्सलियों ने अपना नाम मुन्ना मुड़मा (मिलिशिया कमाण्डर),राजू मुड़मा (डीएकेएमएस सदस्य), लखमू मुड़मा (भूमकाल मिलिशिया सदस्य) बताया। पकड़े गए नक्सली वर्ष 2022 में मोरमेड़ सरपंच की हत्या में भी शामिल थे। मिलिशिया कमांडर मुन्ना मुड़मा के विरूद्ध थाना तोयनार में 3 स्थाई वारंट लंबित है। उक्त नक्सलियों के विरूद्ध थाना तोयनार में वैधानिक कार्रवाई उपरान्त न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।