कोरबा: SECL मुआवजा वितरण में गड़बड़ी…CBI की रेडः मजदूर नेता और व्यवसायी के घर-दफ्तर में दबिश, संपत्ति और दस्तावेजों की चल रही जांच

Oplus_131072

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को सीबीआई की टीम ने दो जगहों पर छापेमारी की है। मजदूर नेता और व्यवसायी के घर-दफ्तर पर कार्रवाई चल रही है। एसईसीएल के मुआवजा वितरण में अनियमितता के आरोपों के बाद अफसर दोनों जगहों पर संपत्ति और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, हरदी बाजार निवासी श्यामू (खुशाल) जायसवाल इंटक के जिला अध्यक्ष हैं। उनके घर पर सीबीआई की टीम सुबह 6 बजे से जांच कर रही है। इसके अलावा, दीपका में कटघोरा रोड निवासी व्यवसायी राजेश जायसवाल के घर और दफ्तर में भी सीबीआई ने दबिश दी है।
एसईसीएल के मुआवजा वितरण में अनियमितता

एसईसीएल के मुआवजा वितरण में अनियमितताओं के आरोपों के बाद सीबीआई जांच करने पहुंची है। इन दोनों पर आरोप है कि, फर्जी तरीके से मुआवजा लिया है और दूसरों को भी दिलाई गई है। दोनों जगहों पर घर और दफ्तर के बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं। सीबीआई के अधिकारियों ने फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जांच के बाद चीजें साफ होंगी।

Oplus_131072

RO No. 13467/11