
चांपा। रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन बहनें, भाई की कलाई पर स्नेह और प्रेम का सूत्र बांधती हैं और साथ ही उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। शनिवार को एसडीओपी यदुमणि सिदार, टीआई डॉ. नरेश पटेल, चांपा थाना स्टाफ की पहल से छात्राओं ने पुलिस जवानों के हाथ पर राखी बांधकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया।





















