छात्रा की मौत के बाद सडक़ पर बवाल, गुस्साए लोगों ने बस में लगाई आग, ड्राइवर को भी बेरहमी से पीटा

नालंदा, 0३ फरवरी ।
नालंदा में भीषण सडक़ हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है। वह शनिवार की सुबह कोचिंग पढऩे जा रही थी। राजगीर-बिहार शरीफ मेन रोड में यात्रियों से भरी बस ने कुचल दिया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपनगर का है। इधर, घटना के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
छात्रा की मौत हो आक्रोशित लोगों सडक़ पर जमकर बवाल किया। इधर, भाग रहे बस चालक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी और सडक़ जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी बस ड्राइवर को लोगों के चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। छात्रा की पहचान नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमदारगंज गांव निवासी सुगन यादव की 14 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में की गई है। पुष्पा कुमारी के पिता सुगंन यादव ने बताया कि हर दिन की तरह उनकी बेटी पढ़ाई करने के लिए घर से साइकिल से दीपनगर बाजार जा रही थी। इसी बीच बिहार शरीफ से राजगीर की ओर जा रही अनियंत्रित बस ने उसे कुचल दिया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी बेटी की मौत हो गई। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि सडक़ हादसे में छात्रा की मौत हुई है।
कुछ ऐसा आदमी तत्वों द्वारा बस में आग लगा दी गई थी। फिलहाल स्थिति सामान्य है और आवागमन शुरू करा दिया गया है। उपद्रव करने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस ड्राइवर को पकड़ जमकर धुनाई कर दी, वहीं मौके की नजाकत को देखते हुए पैसेंजर बस से उतरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर निकल गए।

RO No. 13467/11