
बिश्रामपुर। जयनगर इलाके के ग्राम पंचायत जमदेई में दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारण अज्ञात है। जयनगर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत जमदेई निवासी छात्रा दीपा यादव पुत्री शंभू यादव गुरुवार को घर में अकेली थी। इसी दौरान अचानक शाम को छात्रा ने घर के परछी का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा के माता-पिता, रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने गए थे, इसी दौरान छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने आत्महत्या किन वजहों से की है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा-पीएम के उपरांत शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच जारी है।

























