अजमेर, १९ जुलाई [एजेंसी]।
राजस्थान के पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री और विधायक वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा आक्रोश महाघेराव को लेकर शांतिपूर्वक किए जा रहे प्रदर्शन पर पुलिस की और से की गई बर्बरता पर निशाना साधा। उन्होंने निहत्थे युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। देवनानी ने कहा की गहलोत सरकार अपनी नाकामियों और गलतियों को छिपाने के लिए लोकतंत्र में अपने हकों की आवाज बुलंद करने वालो पर प्रहार करने वालों का मुंह बंद करने का काम कर रही है। लेकिन अब जनता ने मु_ी भींच ली है और तख्ता पलट का इरादा बना लिया है। पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि उनके और युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की अर्थी तैयार की और शव यात्रा निकाल कर सभा स्थल पर पहुंचे और सभा स्थल पर शहर कार्यकर्ताओ ने अंतिम संस्कार किया।
देवनानी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री गोपाल केसावत को एसीबी ने 18.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उसके बाद एसीबी द्वारा मामले को दबाया जा रहा है। एसीबी के एडीजी ने किसके दबाव में आरपीएससी को क्लीनचिट दी। उन्होंने कहा कि एसीबी ने आरोपियों का रिमांड पर क्यों नहीं लिया। कांग्रेस सरकार और एसीबी अब इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहीं है।उन्होंने कहा कि क्या यह जांच का विषय नहीं है कि गोपाल केसावत के पास ह्ररूक्र शीट और प्रवेश पत्र कहां से आया। परिवादी ने लिखित शिकायत देते हुए आरपीएससी के दो सदस्यों का नाम लिया है।वह बोले, आरपीएससी को कांग्रेस राहुल पेपर सर्विस कमीशन बना दिया है। देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार पेपर लीक और ओमआर शीट लीक की जांच सीबीआई से करवायी जाए। देवनानी ने मांग की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और आरपीएससी अध्यक्ष संजय कुमार श्रोत्रिय अपने पद से तुरन्त इस्तीफा दे। कार्यकर्ताओ पर लाठी बरसाने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए कार्यकर्ताओं के सिर फोड़े जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर और जयपुर के कार्यकर्ता योगेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री बोलीं, गहलोत सरकार लोकतंत्र की दुहाई देती हैं, लेकिन उसके उलट खुद लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कुचलने का काम कर रही है। युवा वर्ग पिछले साढ़े चार साल से बेरोजगारी भत्ते के साथ ही नौकरियों की आस में दिन रात कई परेशानियां भुगतते हुए परीक्षा देता है। लेकिन बाबूलाल कटारा और गोपाल केसावत जैसे लोग उनके सपनों का सरेआम कत्ल कर देते है।ऐसे में युवाओं ने जब अपने हकों की आवाज को बुलंद किया तो गहलोत से जनरल डायर की तरह पुलिस को आगे कर निहत्थे कार्यकर्ताओ को बेरहमी से पीटा।
निहत्थे कार्यकताओं को पीटना एक निंदनीय घटना और लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है।
—————