काठमांडू, 0६ अगस्त । एक नेपाली और नार्वे की एक पर्वतारोही को शनिवार को काठमांडू में सम्मानित किया गया। दोनों पर्वतारोहियों ने तीन महीने में 8000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले 14 शिखरों को फतह कर सबसे तेज पर्वतारोही होने का विश्व रिकार्ड बनाया है।पाकिस्तान के माउंट के2 को फतह कर रिकार्ड बनाने के बाद काठमांडू लौटे दोनों पर्वतारोहियों तेनजेन (लामा) शेरपा और क्रिस्टिन हैरिला का नेपाल की उप पर्यटन मंत्री सुशीला शिरपाली ठाकुरी ने स्वागत किया। माउंट के2 पर विजय प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के 17 वर्षीय निमा रिनजी शेरपा को भी त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सम्मानित किया गया। काठमांडू में पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में नेपाल पर्वतारोहण संघ के अध्यक्ष नीमा गुरु शेरपा ने माउंट के2 पर एक साथ विजय प्राप्त कर विश्व रिकार्ड बनाने वाले चार शेरपा भाइयों, क्रिस्टिन और तेनजेन के साथ ही निमा रिनजी को प्रशंसा प्रमाणपत्र सौंपे।चार शेरपा भाइयों आंग दावा शेरपा, मुक्तु लकपा शेरपा, नगीमा दोरची शेरपा और पेचुंबे शेरपामाउंट के2 के चुनौतीपूर्ण शिखर पर एक साथ विजय प्राप्त करने वाले एक ही माता-पिता की संतान हैं। चारों भाइयों ने इतिहास में एक अनूठा अध्याय जोड़ा है।