कोरबा। जनता कांग्रेस के दीपनारायण सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरबा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी के नाम तय किये जा रहे हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से बालमुकुंद राठिया एवं अन्य प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श हो रहा है। इसी तरह ताना खार विधानसभा क्षेत्र से छत्रपाल सिंह कंवर का नाम सामने आया है। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के रेशमलाल यादव ने भी जनता कांग्रेस में प्रवेश किया है। आज शाम तक प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए जाएंगे और कल इन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया जाएगा।