कोरबा। प्रेस क्लब में आज कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अमनदीप सिंह गिल ने कहा कि कोरबा क्षेत्र की जनता के उत्थान के लिए अब तक किसी प्रकार के कोई काम नहीं किये गए हैं। विकास के मामले में जिला काफी दूर है जबकि प्रदेश को सबसे ज्यादा राजस्व यहां से मिलता है। आजाद जनता पार्टी की ओर से कोरबा से प्रत्याशी अमनदीप गिल ने उज्जवल दीवान, सोनू दीप और तरूण प्रधान के साथ कांफ्रेंस में बातचीत की। उन्होंने कहा कि यहां पर बड़ी फैक्ट्रियां और कंपनियां हैं फिर भी कई मामलों में पिछड़ापन नजर आता है। जिले में भ्रष्टाचार और कमीशन हावी है। कई कारणों से जनता त्रस्त है। जल्द ही अन्य सीटों पर पार्टी के द्वारा प्रत्याशी खड़े किये जाएंगे जो अंतिम समय तक मैदान में बने रहेंगे।