
रामानुजगंज। शासकीय कार्यालय में लोग चक्कर काट काट के परेशान है वहीं कोई प्रार्थी यदि कोई शासकीय कार्यालय में जाता है और प्रार्थी का काम उसी शासकीय कार्यालय से होना है उसके बाद भी शासकीय कर्मचारियों के द्वारा प्रार्थी उसका काम न करके परेशान करने का आरोप हमेशा लगता है। परंतु जनपद कार्यालय में इसका उल्टा नजर आया जब एक बुजुर्ग जनपद कार्यालय में गया। जिसका वृद्धा पेंशन नहीं बना था। वृद्धा पेंशन का कार्य नगर पंचायत कार्यालय से होना था जिसे नगर पंचायत कार्यालय जाने को न कह कर संवेदनशील जनपद सीईओ एवं डिप्टी कलेक्टर इंदिरा मिश्रा के द्वारा वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन बनवाकर नगर पंचायत कार्यालय में तत्काल भिजवाया गया एवं अपने एक कर्मचारी को उसके वृद्धा पेंशन बनवाने को सुनिश्चित करने की निर्देश दिए। गौरतलब है की वार्ड क्रमांक 7 में रहने वाले 75 वर्षीय अशोक राम जो पहले मजदूरी का काम करते थे परंतु शरीर अब उनके साथ नहीं दे रहा है। जिस कारण अब मजदूरी नहीं कर पा रहे हैं। राशन का 10 किलो चावल मिलता है उसी से अपना आजीविका चला रहे हैं। आज वे जनपद कार्यालय पूर्व पार्षद बिगू दास, मितेश केसरी, पियूष गुप्ता के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने अपना वृद्धा पेंशन नहीं होने की बात जनपद सीईओ को बताइ तो उन्होंने तत्परता एवं संवेदनशीलता पूर्वक टालने की जगह पेंशन मिल सके यह सुनिश्चित करने की पहल की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता भी कार्यालय में उपस्थित थी उन्होंने जनपद सीईओ की संवेदनशीलता की प्रशंसा की।
वृद्ध आश्रम में भेजने की जा रही है व्यवस्था-वृद्ध अशोक राम की ऐसी स्थिति नहीं है कि वह चावल के साथ सब्जी या दाल भी खरीद सके बहुत मुश्किल से चावल एवं नमक खाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं इनकी जब जानकारी जनपद सीईओ को दी गई तो उनके द्वारा तत्काल वृद्धा आश्रम में बात कर वृद्धा आश्रम जाने के लिए अनुरोध किया गया। अशोक राम को वृद्धा आश्रम भेजने की व्यवस्था की जारी है। स्वेच्छा अनुदान की राशि त्रुटि वस नहीं मिल सका-भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता एवं पूर्व पार्षद बिगु दास की पहल पर स्वेच्छा अनुदान की राशि अशोक राम के नाम 10 हजार का चेक आया था। जिसका चेक उन्हें मिल भी गया था परंतु त्रुटि के कारण से चेक वापस ले लिया गया था। भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता एवं पूर्व पार्षद बिगु दास ने जनपद सीईओ से मिलकर चेक दिलाए जाने की बात कही जिस पर संवेदनशील जनपद सीईओ ने आश्वस्त किया कि इनका चेक वापस दीलाया जाएगा।





















