जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी ने लोगों से भेंट की

जांजगीर-चांपा। विधानसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा के कांग्रेस प्रत्याशी ब्यास कश्यप को जनसंपर्क के दौरान व्यापक जन समर्थन प्राप्त हो रहा है वह कल चांपा शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर लोगों से आशीर्वाद मांगा । इस अवसर पर मां समलेश्वरी मंदिर में कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप ने माथा टेक कर आशीर्वाद मांगा तथा उसके बाद शहर में जनसंपर्क प्रारंभ कर वार्डों की परिक्रमा किया । इस अवसर पर चांपा शहर के तमाम कांग्रेसी नेता व्यास के पक्ष में जनसंपर्क के लिए निकले जिसमें पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन भी उपस्थित रहे हैं इसके अलावा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जयकुमार थवाईत , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल आदि कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रूप से शहर में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाते हुए घर-घर जाकर लोगों के समक्ष दस्तक दी एवं उनसे कांग्रेस को जीतने की अपील की गई । इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी ब्याज कश्यप ने कहा कि आगामी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस ने जो वादा किया है उसे पूरी तरह से पूरा किया जाएगा । कांग्रेस सरकार में ही आम जनों का ही समाहित है इसलिए क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को वोट देना आप सभी का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गरीबों एवं महिलाओं की सरकार है इसके अलावा युवाओं में रोजगार उत्पन्न करने के लिए वह कृत संकल्पित है इस नाते कांग्रेस पार्टी ने केजी से पीजी तक की कक्षाओं के लिए निशुल्क शिक्षा की घोषणा की है यह योजना मिल का पत्थर साबित होगा इसलिए कांग्रेस पार्टी को आप सभी प्रचंड मतों से जीतकर विजय बनावे । इस अवसर पर कांग्रेस की रैली में सुनील साधवानी,हरीश पांडे,नागेंद्र गुप्ता अंजुम अंसारी सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RO No. 13467/11