‘जब तक कोई भारतीय चंद्रमा पर नहीं उतर जाता तब तक…’ ISRO चीफ सोमनाथ ने बताया देश का अगला मिशन

अहमदाबाद। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्र जांच की अपनी चंद्रयान सीरीज को जारी रखेगा। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बुधवार को कहा कि जब तक देश का कोई अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर नहीं उतरता तब तक यह जांच जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त में इसरो के चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बना है। इसरो चीफ सोमनाथ बुधवार को एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अहमदाबाद में थे। उन्होंने एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं से कहा ‘चंद्रयान 3 ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। डेटा एकत्र कर लिया गया है और वैज्ञानिक प्रकाशन अभी शुरू हुआ है। अब, हम चंद्रयान सीरीज को तब तक जारी रखना चाहते हैं जब तक कोई भारतीय चंद्रमा पर नहीं उतर जाता। उससे पहले हमें कई तकनीकों में महारत हासिल करनी होगी, जैसे वहां जाना और वापस आना। हम अगले मिशन में ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं।’

RO No. 13467/9