जांजगीर। मार्च खत्म होती अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार को भी गर्मी का तेवर तेज रहा और दिन में आसमान में बादल छाए रहे। लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। पूरे दिन धूप का असर तेज रहा और गर्मी का एहसास होता रहा है। अचानक तापमान में बढ़ोतरी से इस साल आने वाले ?दिनों में भीषण गर्मी की संभावना जताई जाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च को मौसम आंशिक रूप से परिवर्तन होने की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे राजस्थान में एक चक्रवाती परिसंचरण बन गया है। इससे 24 घंटे में जिले बादल छाने के एक दो स्थान में हल्की बारिश एवं ओलावृष्टि होने की संभावना बनी हुई है। बारिश होने पर गर्मी में मिल सकती है राहत हवा में नमी का असर नहीं होने से रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर रहने लगा है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहा है। होली से पहले अच्छी बारिश हुई थी, जिससे मौसम ठंडा हो गया था। अभी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। उम्मीद है कि बारिश होने पर गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है।