जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 5 आतंकियों के जारी किए स्केच, पांच लाख का इनाम घोषित

कठुआ। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को ढेर करने के लिए पुलिस और सेना के जवान मिलकर संयुक्त अभियान चला रहे हैं। रियासी आतंकी हमले के बाद से ही जम्मू संभाग में आतंकी वारदातें बढ़ गईं। इस क्रम में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच कई मुठभेड़ भी हुईं। इसी कढ़ी में जम्मू-कश्मीर की कठुआ पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए है। मिली जानकारी अनुसार, कठुआ पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। इन आतंकियों को आखिरी बार मल्हार, बानी और सियोजधार के ढोक में देखा गया था। आतंकियों का पता लगाने वालों को पांच लाख का इनाम भी दिया जाएगा। वहीं, विश्वसनीय जानकारी देने पर उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

RO No. 13467/11