जय भारत स्कूल में धूमधाम से हुआ वार्षिक उत्सव

जांजगीर चांपा। हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल जॉजगीर में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि डॉ अनिल जगत ( मुख्स चिकित्सा अधिकारी जॉजगीर- चॉपा), संजय कुमार जोशी (कार्यकारी निदेशक प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चॉपा) रहे जिनके करकमलों से रिबन काटकर एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वागत गीत एवं गणेश वंदना के साथ आरंभ किया गया। छात्र अभिभावकों का संबोधित करते हुए डॉ अनिल जगत जी ने विद्यालय की महत्ता एवं इतिहास के बारें में चर्चा करते हुए बताया कि इस विद्यालय परीक्षा परिणाम से मैं सदैव हर्षित हूँ विद्यालय के संचालक अजय कुमार गट्टानी जी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ कि उन्होने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिये इतना मनमोहक मंच प्रदान किया। आगे कार्यक्रम की कड़ी में संस्था के संस्थापक अशोक कुमार गट्टानी जी ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि भविष्य में हम और बेहतर व्यवस्था के लिए प्रयासरत् हैं। इसी कड़ी में विद्यालय प्राचार्य प्रवीण कुलदीप जी ने अभिभावको को बताया कि हम विद्यालय में हम नीट और जेईई जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओ की नई व्यवस्था करने जा रहे है जिसका आरंभ विद्यालय सत्र 2023-24 में अध्यापन काल खंड में आयोजित किया जा रहा है जिससे बच्चों की नींव अच्छी हो और बेहतर इंजिनियर, डॉक्टर और सिविल सेवा के योग्य छात्रों को बनाया जा सके। नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपने नृत्य संगीत और नाट्य कला से सब का मन मोह लिया और आए हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया अभिभावको ने सभी प्रस्तुतीयों को अपना बहुमुल्य समय देकर आनंद लिया तथा विद्यालय के कार्यक्रम संचालन तथा भव्य आयोजन की प्रशंसा की। साथ ही साथ माता पिता के संदर्भ में प्रस्तुत नन्हे मुन्ने बच्चों के नृत्य संगीत और नाट्य कला को देखकर सभी पालकगण भावुक हो उठे। दुसरे दिन भी कार्यक्रम उच्च उच्चस्तरीय कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमान संजय कुमार जोशी (कार्यकारी निदेशक प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चॉपा) जांजगीर-चांपा एवं राजा बाबू कोसारे को आमंत्रित किया गया जिनमें संस्था के संस्थापक अशोक कुमार गट्टानी , श्रीमती गंगा गट्टानी संस्था संचालक अजय कुमार गट्टानी श्रीमती सुनिता गट्टानी पी. के. महापात्रा (विद्यालय संचालक) जय भारत उ.मा.वि., किरण कुमार साहू (पूर्व विद्यालय प्राचार्य), एवं संजय कुमार सारंगी उपस्थित रहें। वर्तमान प्राचार्य प्रवीण कुमार कुलदीप आप सब ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर फूल माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया दूसरे दिन का कार्यक्रम बहुत ही रोचक था छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति बहुत मनमोहक थीं। राजस्थानी नृत्य, मराठी नृत्य, प्राचीन काल के राजा महाराजाओ की झाकिया संगीतनृत्य एवं गायन ने लोगों को मनमोहित कर दिया सभाजन ने विद्यालय के साज-सज्जा और विद्यार्थियों ने कला की सराहना कि जनसमुह की तालियों की गडग़ड़ाहट से विद्यालय प्रांगण गुंज उठा। विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए लगभग 5000 लोगों की भीड उपस्थित हुई। मुख्य अतिथि संजय कुमार जोशी ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि हमें शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए क्यों कि वह शिक्षक ही है जो छात्रों में अच्छे गुणों का निर्माण करता है और छात्र को उसके लक्ष्य तक पहुंचाता है । प्राचार्य द्वारा विद्यालय की वार्षिक आंकडे प्रस्तुत किए गए इसी क्रम में संस्था के संचालक द्वारा शिक्षा व खेल के क्षेत्र में मेधावी, उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को नगद राशि प्रदान की गई। विद्यालय के संस्थापक अशोक कुमार गट्टानी व संचालक अजय कुमार गट्टानी और संस्था के प्राचार्य प्रवीण कुमार कुलदीप ने आम जन को संबोधित करते हुये कार्यक्रम की गरिमा का निर्वाह करने वाले समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, तथा विद्यालय के समस्त कर्मचारीगणो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये शुभकामनाएं दी तथा विद्यालय परिवार के साथ राष्ट्रगान करते हुये कार्यक्रम का समापन हुआ।

RO No. 13467/11