जांजगीर। जांजगीर में 23 नवंबर को विज्ञान कला हिन्दी, संस्कृत, गणित विषयों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं जनसेवक रवि पांण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर के को गई। अतिथि स्वागत के उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा बनाएं गये विभिन्न विज्ञान एवं करता के प्रोजेक्टों की प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि ने निरीक्षण किया। विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार गट्टानी, संचालक अजय कुमार गट्टानी, प्रबंधक हर्षित गट्टानी, प्रबंधक समिति के सदस्य श्रीमती गंगा गट्टानी, श्रीमती सुनिता गट्टानी, श्रीमती हर्षिनी गट्टानी व विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती गुरमीत कौर, धंजल व उपप्राचार्य मनोज कुमार पंडा व विभिन्न स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे। गुरूकुल।इंटरनेशल स्कूल बनारी जांजगीर, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, डेस्टिीनेशन स्कूल जांजगीर, लोटस पब्लिक स्कूल जांजगीर व जय भारत स्कूल बलौदा के शिक्षक-शिक्षिकाएं जज के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा बनाए गए समस्त प्रारूप का निरीक्षण किया व प्रतिभा को सराहा। कला व क्राफ्ट में भी बच्चों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया वेस्ट सामान से बने अनेक प्रोजेक्टों ने अभिभावको को अपनी ओर आकर्षित किया। विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार गट्टानी ने प्रदर्शनी की सराहना की। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती गुरमीत कौर धंजल ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा व हुनर की प्रशंसा कर प्रदर्शनी के महत्व को बताया। जजेस टीम ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर फैसला सुरक्षित रखा।