
कोरबा। महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को श्री गुजराती समाज व जलाराम सेवा समिति भगवान शंकर की विशेष पूजा करेगी। संत जलाराम मंदिर परिसर स्थित भगवान नर्मदेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन सुबह 7 बजे से किया जाएगा। इसके बाद 8 बजे से प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शाम 4.30 बजे कच्छ गुर्जर क्षत्रिय महिला मंडल की ओर से भजन और दीप प्राकट्य का कार्यक्रम आयोजित है। मंदिर में शाम की आरती के बाद भगवान भोलेनाथ की आरती की जाएगी। इसके बाद फलाहारी भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। समाज के सभी सदस्यों से आयोजन में सपरिवार उपस्थित होने आग्रह किया है


























