जल्द अदा करें बकाया राशि वरना गुल होगी बिजली

जांजगीर चंपा। विद्युत विभाग अब पूरी तरह से बकायादारों पर सख्ती से कार्रवाई के मूड में है। इसके तहत जल्द ही जिले में सघन विद्युत विच्छेदन अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें 20 हजार से अधिक बकायादारों का सीधे कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। इसके लिए संभाग के सभी एई, जेई से लेकर अन्य अधिकारी की टीम शहर का खाक छानेंगे।
ज्ञात हो कि बिजली विभाग के ढिलाई बरतने के कारण जिले में बिजली बिल का बकाया 286 करोड़ जा पहुंचा हैं। बकायादार बिजली बिजली बिल पटाने को लेकर तैयार ही नहीं हैं। बिजली विभाग तब तक खामोश बैठा रहा, अब बिजली विभाग वसूली के लिए न केवल जाग उठा है, बल्कि सख्त रवैया भी अपना अभियान चलाया जा रहा है। शुरूआती चरण में सभी बकायादारों को बिजली विभाग द्वारा समझाइश दी गई। समझाइश के बाद भी बिल पटाने को लेकर ये लोग तैयार नहीं हुए। इसके बाद बिजली विभाग 20 हजार से अधिक बकायादारों की सूची तैयार कर ली गई है। नैला जोन में 250 ऐसे 20 हजार से अधिक बकायादार हैं। इसकी वसूली के लिए विद्युत विभाग जल्द विशेष अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। इसमें जिले के 20 हजार से अधिक बकायादारों का पहले समझाइश दी जाएगी, इसके बाद सीधे लाइन विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में संभाग के एई, जेई से लेकर अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। ये शहर में सूची लेकर घर-घर दस्तक देंगे। अब वसूली की लंबी प्रक्रिया अपनाने के बजाय ऑन द स्पाट फैसला किया जाएगा। पहले दिन नैला जोन से शुरू की जाएगी। नैला जोन में कुल 9 करोड़ 52 लाख 22 हजार 51 रुपए का बकाया है। इसके लिए विशेष अभियान चलाई जाएगी। इसके बाद फिर अकलतरा, चांपा, शिवरीनारायण, सक्ती शहर, डभरा में अभियान चलेगी।
कनेक्शन कटने के बाद जोडऩे पर 138 की होगी कार्रवाई
एई सौरभ कश्यप ने बताया कि सामान्य बकायादारों की कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। 50 हजार से ऊपर बकायादारों का कनेक्शन काटा जा चुका है। अब 20 हजार से ऊपर बकायादारों का कनेक्शन काटा जाएगा। इसके अलावा कनेक्शन काटने की कार्रवाई जो चुकी है, वो अगर दोबारा जोडक़र बिजली का उपयोग कर रहे हैं तो उस पर भी धारा 138 की कार्रवाई की जाएगी।
शहर में अलग-अलग क्षेत्र में सघन विद्युत विच्छेदन अभियान का शुरूआत कर रहे है। इस अभियान में 20 हजार से ऊपर बकायादारों का सीधा कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की कोई बहानेबाजी नहीं चलेगा। जरूरत पडऩे पर पुलिस की भी सहायता लेंगे।

RO No. 13467/11