
कोरबा। नेशनल हाईवे 130 के किनारे नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा गया है। उक्त मिट्टी को सडक़ पर ही रख दिया गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बिना संकेतक बोर्ड लगाए ठेकेदार द्वारा कार्य कराया जा रहा है। बिना संकेतक बोर्ड लगाए ठेकेदार द्वारा कार्य कराया जाना उसकी लापरवाही को दर्शाता है।























