नईदिल्ली, २० अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लद्दाख में हुए एक दुर्घटना में सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही पीएम मोदी ने घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने (पूर्व ट्विटर) पर पीएम मोदी का बयान साझा किया। इसमें कहा गया कि लेह के पास हुए हादसे से दुखी हूं, जिसमें हमने भारतीय सेना के जवानों को खो दिया है। राष्ट्र के प्रति उनकी समृद्ध सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लद्दाख सेना के नौ जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया है और उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि देश सैनिकों का ऋणी रहेगा। 9 जवानों की शहादत की खबर बेहद दुखद है। हम सदैव अपने वीर जवानों के ऋणी रहेंगे। वीर सैनिकों के शोक संतप्त परिवारों और रिश्तेदारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। पूर्वी लद्दाख में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में सेना के नौ जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को लद्दाख के लेह जिले में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया था। इसमें नौ सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना दक्षिणी लद्दाख के न्योमा में कियारी के पास हुई।