दीपका। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या एक नागिनझोरकी में लोग जहरीले जीव जंतुओं से भयभीत हैं। नागरिकों के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र लिखकर समस्या बताई गई है। उन्होंने कहा है कि शारदीय नवरात्र पर्व, दशहरा, दीपावली नजदीक है। ऐसे में इस रास्ते पर स्ट्रीट लाइट की बंद होने से कई प्रकार की समस्याएं बनी हुई है। रात्रि कालीन आवाजाही करने पर लोगों को कई प्रकार के खतरे से जूझना पड़ सकता है और वह इसकी बड़ी कीमत चुका सकते हैं। इसलिए मामले को गंभीरता से लेने के साथ अभिलंब स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराई जाए। अध्यक्ष को इस बारे में पत्र भेजा गया है जिसमें जानकारी दी गई है कि कई लोगों पर लोगों का सामना आने जाने के दौरान जहरीले जीव जंतुओं से हो चुका है। बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की है इसलिए उसे इस तरफ विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।