
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक दो मंजिला मकान ढह गया। घटना में तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। वहीं 4 लोगों को बचाया गया है और मलबा अभी भी हटाया जा रहा है।
SDM राजीव कुमार सिन्हा ने बताया, “रेस्क्यू अभियान पूरा हो चुका है। 3 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। 4 लोग घायल हैं जिसमें 3 पुरुष और एक महिला है। हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है।”