
जांजगीर-चांपा। विधानसभा चुनाव के मतगणना जारी है। जांजगीर-चांपा जिले में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल तीसरे चरण की गिनती के बाद 531 मत से आगे है। अकलतरा में कांग्रेस के राघवेंद्र सिंह 3900, चंद्रपुर में कांग्रेस के रामकुमार यादव 973 मत से बढ़त बनाये हुए है। जांजगीर-चांपा में प्रथम चरण में भाजपा के नारायण चंदेल को 4134, दूसरे चरण में 4543 मत हासिल हुए। यहां पर कांग्रेस के ब्यास कश्यप को पहले चरण में 4440, दूसरे चरण में 4453 मत हासिल हुए। जबकि तीसरे चरण में कुल मतों की गिनती के आधार पर चंदेल को 13686 व कश्यप को 13115 वोट मिले। इसके साथ चंदेल 531 मत से आगे हो गये। अकलतरा में भाजपा विधायक सौरभ सिंह तीसरे चरण के बाद 3900 मत से कांग्रेस के राघवेंद्र सिंह से पीछे है। भाजपा के खाते में 16268 और कांग्रेस के खाते में 20169 वोट आये। सबसे हैरानी की स्थिति शक्ति जिले के शक्ति विधानसभा क्षेत्र में बनी। यहां कांग्रेस प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत तीसरे चरण की गणना के बाद भाजपा के खिलावन साहू से 2200 मतो से पीछे है। चंद्रपुर सीट पर तीसरे चरण की गणना के बाद कांग्र्रेस के रामकुमार यादव भाजपा की संयोगिता सिंह जूदेव से 2124 मतो से आगे हो गये। शुरूआत में यहां कांग्रेस की लीड 973 वोट की थी। जैजेपुर में 2287 मतो से कांग्रेस के बालेश्वर आगे है। यहां से स्थानीय विधायक केशव चंद्रा तीसरे स्थान पर है जबकि भाजपा के कृष्णकांत चंद्रा कांग्रेस को टक्कर देते नजर आ रहे है।


























