
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसे स्वीप कार्यक्रम का नाम दिया गया है। दीपका मेंं स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने बैनर-पोस्टर के साथ जागरूकता रैली निकाली। उनके साथ शिक्षक भी थे। विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते लोगों को संदेश दिया गया कि कम्यूनिटी और राष्ट्र के विकास के लिए हर स्थिति में आदर्श जनप्रतिनिधि का चयन किया जाये। विद्यार्थियों ने अभियान से संबंधित नारे भी लगाये और नागरिकों का ध्यान आकृष्ट भी किया।