
चरचा कालरी। नगर पालिका परिषद शिवपुर चर्चा के द्वारा स्थानीय श्रमवीर स्टेडियम परिसर में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशों के तहत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भारत सरकार के फ्लैगशिप स्कीम के प्रचार प्रसार व हितग्राहियों में जागरूकता लाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन विनय लगेह कलेक्टर कोरिया , डॉ आशुतोष चतुर्वेदी सीईओ जिला पंचायत कोरिया, राजेश सिंह उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद शिवपुर चर्चा, अरुण जायसवाल मंडल अध्यक्ष शिवपुर चर्चा सहित गणमान्य जन प्रतिनिधियों व नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रगान के पश्चात विकसित भारत हेतु शपथ लिया गया शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल भी लगाए गए थे संकल्प यात्रा शिविर को संबोधित करते हुए विनय लगेह कलेक्टर कोरिया ने कहा कि कोरिया जिले के समस्त ग्राम पंचायत में विकसित भारत यात्रा पूर्ण होने के बाद नगरीय निकायों में संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया जा रहा है कोरिया जिले के नागरिकों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दिखाई है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना उज्ज्वला योजना ,ग्राम स्व निधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं से जिले के अंतिम छोर तक के निवासियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है शिवपुर चर्चा के समस्त हितग्राहियों से अनुरोध है कि वे शिविर का लाभ उठाएं शासन की मंसा आपको लाभान्वित करने की है इस हेतु आपको भी जागरूक होना होगा उद्बोधन के क्रम में राजेश सिंह उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजनाओं से पूरा देश विकास के नए सोपान गढ़ रहा है ,मोदी जी की गारंटी ने विकास सुनिश्चित करने की नई दिशा जनमानस के सामने रखी है ,हमें गर्व है कि हमें सशक्त, दमदार नेतृत्व प्रधानमंत्री जी के रूप में मिला है योजनाओं से वंचित लोगों को शिविर के माध्यम से लाभ लेना चाहिए इस हेतु किसी प्रकार की कोई भी समस्या हो तो मैं सदैव सेवा हेतु तत्पर एवं प्रतिबद्ध हूं संकल्प यात्रा शिविर कार्यक्रम में दशरथ मोदी, महेश यादव, श्याम नारायण यादव, कुंती चक्रधारी, दीपा विश्वकर्मा ,कुंडल साय पार्षद ,श्रीमती रानी, काजल मोदी ,आदित्य जयसवाल ,रंजन शर्मा ,राजेंद्र पाल सहित काफी संख्या में पालिका क्षेत्र वासी उपस्थित रहे। संकल्प यात्रा शिविर में कलेक्टर कोरिया एवं उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा के द्वारा 25 से भी अधिक महिलाओं की गोद भराई की गई साथ ही कई बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया, इस दौरान दो छोटे बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उन्हें उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान स्वामी आत्मानंद विद्यालय, हिंद विद्यालय, शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों ने भी मनमोहक संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी कार्यक्रम के दौरान दो बच्चियों ने कलेक्टर कोरिया से आग्रह किया की उन्हें एक कार्यक्रम करने का और अवसर दिया जाए इस पर कलेक्टर कोरिया ने उन बच्चों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कहा कि आपके कार्यक्रम देखने के बाद ही मैं जाऊंगा और उन्होंने उन्हें कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर भी दिया जिससे बच्चियों मैं काफी उत्साह नजर आया। शिविर में उपस्थित एक बच्चे ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति बताते हुए विद्यालय में फीस माफ करने का अनुरोध किया जिस पर संवेदनशील कलेक्टर ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया बाहर पहनने के लिए कार्यक्रम में कई हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी दी। संकल्प यात्रा शिविर कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नेतराम रत्नेश मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवपुर चर्चा ,आलोक चक्रधारी उप अभियंता, शुभेंदु श्रीवास्तव उप अभियंता ,श्रीमती कलावती राजवाड़े ,श्रीमती सबीना शशि भूषण श्रीवास्तव आर.के सिंह ,सत्यनारायण साहू ,राज किशोर सिंह ,श्रीमती सूची पांडे आदि विशेष रूप से सक्रिय थे कार्यक्रम में कुशल मंच संचालन पुरुषोत्तम विश्वकर्मा के द्वारा किया गया।





















