
जांजगीर चांपा । पुरानी रंजिश पर तलवार लेकर दंपती को मारने के लिए दौड़ाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला नैला चौकी का है। जानकारी के अनुसार नैला निवासी लता कश्यप व परमेश्वर कश्यप को पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार 22 नवंबर को तलवार लेकर मारने के लिए नैला निवासी कोमल चंदेल (26) और अविनाश कर्ष (22) दौड़ा रहे थे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक कोमल चंदेल और अविनाश कर्ष को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तलवार को जब्त किया। आरोपितों के विरूद्ध चौकी नैला में धारा 25,27, आम्र्स एक्ट कायम किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 120 बी जोड़ी गई। पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया ।
























