जापान में भूकंप के तेज झटके…

टोक्यो। जापान में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप इतना तेज था कि सरकार को बाहरी द्वीपों के पास सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी है। अधिकारियों का कहना है कि संभावित सुनामी एक मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकती है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मैग्निट्यूड मापी गई है। सरकार ने एडवाइजरी जारी कर चेतावनी दी है कि लोग तटों और नदी के किनारों से दूर रहें। धरती पर जापान सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित इलाकों में से एक माना जाता है।

RO No. 13467/11