
बाराद्वार । नवागांव में नदी किनारे शासकीय नर्सरी से चोर गिरोह ने जाली तार को पार कर दिया। बाराद्वार पुलिस ने मामले में 7 चोर और 1 खरीददार को, गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया गया है। इस संबंध में बाराद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाराद्वार निवासी संतराम प्रधान पिता स्व: केदार नाथ प्रधान ने बाराद्वार थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पंचायत नवागांव में नदी किनारे शमसान घाट के पास शासकीय नर्सरी में विगत 3 माह पूर्व ग्राम नवागांव द्वारा 30 बण्डल जाली तार से नर्सरी के चारों ओर फेसिंग कराया गया था। इस दौरान 5 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे मुक्तिधाम में चल रहे कार्य को देखने गया तब वहीं पास स्थित शासकीय नर्सरी के चारों तरफ लगाये गये करीब 29 बण्डल जाली तार को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। मुखबिर की सूचना के आधार पर बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा निवासी प्रभुदयाल यादव उर्फ घुंघरू पिता संपत लाल यादव उम्र 22 साल, पुष्पेन्द्र महंत पिता छबि दास महंत उम्र 25 साल, राजकुमार राठौर पिता फिरत राम राठौर उम्र 23 साल, कृष्ण कुमार केंवट उर्फ संदीप केंवट पित्ता ईतवारी राम केंवट उम्र 20 साल, शांति लाल केंवट पिता जयपाल केंवट उम्र 22 साल, समीर यादव पिता राम लाल यादव उम्र 19 साल एवं कृष्ण मोहन राठौर पिता राजेन्द्र राठौर उम्र 29 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में नर्सरी में फेंसिंग किये जाली तार को चोरी करना स्वीकार किया। वहीं चोरी किया तार भुरकाडीह निवासी योगेन्द्र राठौर पिता मेघनाथ राठौर उम्र 37 साल को बेचने की जानकारी दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए 29 बंडल जाली तार व पीकप वाहन बरामद किया। आरोपियों को गिफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
























