जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमन दुबे के नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन किया गया

बैकुंठपुर कोरिया। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में गत 25 अगस्त को कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव एवम युवा कांग्रेस एवं हृस्ढ्ढ के जिला पदाधिकारीयो के गिरप्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस कोरिया के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुमन दुबे एनएसयूआई एवं जिला कांग्रेस के नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन किया गया ।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्वाचित विधायक सहित युवा कांग्रेस एवं एनएसयुआई के जिला अध्यक्षों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं पर एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तार किये जाने के विरोध में जेल भरो आंदोलन किया गया,इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ में देवेंद्र यादव के गिरप्तारी का भारी विरोध देखा गया,इस अवसर पर पूर्व विधायक अम्बिका सिंहदेव,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पीसीसी सचिव योगेश शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह, अनिल जायसवाल, प्रवीर भट्टाचार्य,नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव, आशीष डबरे ,राजीव गुप्ता,पार्षद अंकित गुप्ता,मनीष सिंह ,पार्षद प्रदीप राजवाड़े, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशु कुजूर जिला उपाध्यक्ष राहुल बघेल, सरवन सिंह, राजू मोदी मोनू मांझी फारो$ग सिद्दी$की, प्रदीप साहू ,वसीम ख़ान विपुल शुक्ला, सुजीत सोनी ,सूरज ,कालिया ,संतोष नागवंशी,बुधराम ,रवि यादव सोनहत से अजय भास्कर उपस्थित थे।

RO No. 13467/11