
सक्ती। सक्ती जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्राभांठा सरपंच के द्वारा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा को आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उनके गांव के लगभग 19 परिवारों में से करीब 80 मजदूर ( महिला पुरुष एवम् बच्चे) ईट भ_ा में काम करने के लिए पिठूरिया, रांची (झारखंड) गए हैं, जिसे ईट भ_ा के ठेकेदार के द्वारा वहां पर प्रताडि़त किया जा रहा है तथा वापस आने नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों के द्वारा सरपंच को मदद हेतु एक आवेदन भेजा गया है जिसमें मजदूरों ने अपनी समस्या को ग्राम सरपंच को अवगत कराते हुए वापस लाने जिला प्रशासन से गुहार लगाई, जिस पर जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा तत्काल रांची के स्थानीय पुलिस अधीक्षक से बात कर मजदूरों को छुड़ाने के लिए प्रयास करने कहा गया, जिस पर तत्काल 15 मिनट के भीतर स्थानीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम भेजकर मजदूरों को वापस भेजने का प्रबंध किया गया। 80 मजदूर दिनांक 24.02.2024 को ट्रेन में बैठकर 25.02.24 को सकुशल अपने गृह जिला सक्ती पहुंच गए हैं। आज दिनांक 27.02.24 को मजदूर अपने परिवार सहित ग्राम पंचायत के सरपंच तथा अन्य लोगों के साथ कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर कलेक्टर और एसपी से मुलाकात कर उन्हें अपना धन्यवाद ज्ञापित किए, कलेक्टर और एसपी के द्वारा सभी को समझाइश दिया गया। ज्ञात रहे डिजिटल विवेचना के माध्यम से 80 बंधक बने ईंर्ट भ_ा कामगारों को झारखंड प्रांत के राजधानी रांची के ठिठुरिया से फ्री हेंड कराकर उन्हें सकुशल मालखरौदा सक्ती पहुंचाने की कार्रवाई की गई। सक्ती एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में एएसपी श्रीमती गायत्री सिंह के पर्यवेक्षक एवं मालखरौदा सक्ती टीआई राजेश चंद्रवंशी के द्वारा पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किये जाने से उनके हौसलों को काफी सम्मान प्रदान किया गया। इसी कड़ी में इनका लगातार वंदन अभिनंदन भी पूरे इलाके में जारी है। गौरतलब है कि कलेक्टर सक्ती नुपूर राशि पन्ना के कुशल निर्देशन का लाभ भी लोगों को मिल रहा है।



















