कोरबा। जि़ला टेबल टेनिस संघ कोरबा द्वारा 10 वीं जि़ला जिला टेबल टेनिस चयन प्रतियोगिता-2024 का आयोजन आदर्श मनोरंजन समुदायिक केंद्र आदर्श नगर कूसमुंडा दिनांक 27/10/24 को किया जा रहा है। जि़ला टेबल टेनिस संघ कोरबा के सचिव रजनीश द्विवेदी ने बताया की इस प्रतियोगिता में सभी वर्गों ( सीनियर पुरुष एकल, सीनियर महिला एकल, यूथ अंडर-19 (यूथ) बालक एकल, यूथ अंडर-19 (यूथ) बालिका एकल, यूथ अंडर-17 (जुनियर) बालक एकल, यूथ अंडर-17 (जुनियर) बालिका एकल, यूथ अंडर-15 (सब जुनियर) बालक एकल, यूथ अंडर-15 (सब जुनियर) बालिका एकल, यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालक एकल, यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालिका एकल, यूथ अंडर-11 ( होप्स) बालक एकल तथा यूथ अंडर-11 ( होप्स) बालिका एकल) कीहोगी इस चयन प्रतियोगिता शामिल होने वाले खिलाड़ी ही रायपुर के सप्रे शाला में आयोजित 22वीं स्टेग छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले की तरफ से केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने अपने स्वयं के जिले में हुई जिला प्रतियोगिता में भाग लिया है। कोरबा जि़ले के सभी टेबल टेनिस के खिलाडिय़ो को 27/10/24 को 10 बजे आदर्श मनोरंजन सामुदायिक केंद्र आदर्श नगर कूसमुंडा पहुँच कर जि़ले के कोच सुरेश जायसवाल के पास अपना एंट्री $फीस के साथ पंजीयन करा कर चयन प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है।