
मनेंद्रगढ़। जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल की उपस्थिति में किया गया।यह प्रतियोगिता कुल 3 आयु वर्ग में आयोजित की गई। जिसमे 136 बच्चों ने अपना योगासन प्रदर्शन किया। 9 से 14 आयु वर्ग सब जूनियर ग्रुप बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार पीयूष कुमार पटेल, द्वितीय पुरस्कार आर्यन यादव डीएवी स्कूल चिरमिरी, तृतीय पुरस्कार अनुराग वर्मा सरस्वती शिशु मंदिर चिरमिरी को मिला। सब जूनियर ग्रुप बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार देवांशी एवं द्वितीय पुरस्कार संस्कृति सिंह डीएवी स्कूल चिरमिरी ने हासिल किया।इसी प्रकार तृतीय पुरस्कार अर्चना रवि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलहरा को दिया गया।जूनियर ग्रुप 14 से 18 वर्ष की उम्र बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार निशांत कुमार सिंह सेंट पैट्रिक अकैडमी, द्वितीय पुरस्कार आशुतोष राय सेंट पैट्रिक अकैडमी और तृतीय पुरस्कार मोहम्मद वासिल एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।जूनियर ग्रुप बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार अवनी अग्रवाल डी ए वी स्कूल, द्वितीय पुरस्कार निहारिका डीएवी स्कूल चिरमिरी, तृतीय पुरस्कार पलक पांडे एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।सीनियर वर्ग में अमृता वर्मा चिरमिरी को पुरस्कृत किया गया।अच्छा प्रदर्शन करने में अनन्या शर्मा डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी को पुरस्कृत किया गया।सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के द्वारा पुरस्कृत किया गया।इस दौरान जिला खेल अधिकारी गोपाल सिंह, योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन जिला एमसीबी के संरक्षक सतीश उपाध्याय,अध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष रामचरण केसरवानी ,कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, संयुक्त सचिव सचिव नीलम गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य शंभू केसरवानी, धर्मराज तिवारी, बलबीर कौर, शिव नारायण सिंह, प्रतिभा सोलोमन, पिंकी सलूजा, नीलम दुबे, सुनीता मिश्रा, रामसेवक विश्वकर्मा, कैलाश दुबे, हर्षलता खियानी, जसवीर सिंह रैना,विश्वनाथ गुप्ता, विवेक तिवारी, अरुण वर्मा, डॉ राजेश सिंह यादव ,सुरेश पोखरियाल ईराकर, मीना जायसवाल, बबली सिंह एवं सभी स्कूल के संस्था प्रभारी एवं योग स्पोट्र्स टीचर उपस्थित रहे।