जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का सम्मेलन कल

कोरबा। नए मतदाताओं का रजिस्टेशन कराने के बाद युवा मोर्चा कार्रकर्ताओं के द्वारा कल चार विधानसभा क्षेत्रों के 8 अलग-अलग स्थानों पर सम्मेलन कराया जाएगा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन करतला व तिलकेजा में होगा । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धनजंय चौहान ,दिनेश तिवारी, प्रवीण उपाध्याय, प्रकाश यादव, दिनेश प्रजापति, नीरज मिश्रा, कन्हैया राठौर, प्रीति स्वर्णकार, अजय कंवर,संध्या कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए है। कोरबा विधानसभा क्षेत्र का सम्मेेलन पुराना बस स्टैड कोरबा व दर्री में होगा। इस क्षेत्र के कार्यकर्ता दिनेश सेन, पिंकू रंजन, सिद्धात नारायण सोनी, असलम खान, रामअवतार पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए है। पाली विधानसभा क्षेत्र में दिलीप पटेल, तारकेश्वर पटवा, विशाल मोटवानी, राधेश्याम सिंह के द्वारा तैयारी की जा रही है। जबकि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्र म को सफल बनाने के लिए शमजीत सिंह, जय गर्ग, रूपेश डिक्सेना, विवेक मारकड़े, अनुराग दुहलानी तैयारी कर रहे है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य उत्तम रणधावा, सुभाष राठौर, दीक्षित देवांगन, जिलाध्यक्ष पंकज सोनी अनूप यादव, नरेन्द्र देवांगन सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों की जायजा ले रहे है।

RO No. 13467/11