कोरबा। समय के साथ साथ लोगों की नाराजगी मौसम के द्वारा दूर की जा रही है। 1 जून से शुरू हुआ बारिश का क्रम अगस्त के प्रारंभिक दिनों में बढ़ा हुआ है। अब तक की स्थिति में कोरबा जिले में 600.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में वर्षा का औसत लगभग किसके आसपास ही था।
भू अभिलेख विभाग के अधीक्षक ने कोरबा जिले के विभिन्न विकासखंड और तहसील वार हुई बारिश के आंकड़ों को जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 4 अगस्त तक की स्थिति में कोरबा जिले की कटघोरा तहसील में सबसे ज्यादा 110 मिलीमीटर वर्षा हुई जिले में यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। जबकि जिले में संपूर्ण रुप से अब तक की बारिश 343.5 मिलीमीटर दर्ज की गई है। पिछले 10 वर्षों के औसत के आधार पर कहा जा रहा है कि ग्राफ बहुत ज्यादा नहीं बदला है। जिले में तेरा 100 मिलीमीटर के आसपास वर्षा होती रही है। इसके जरिए सामान्य और अन्य जरूरतें पूरी होती रही हैं। जिले में सितंबर महीने तक बारिश होने की संभावना बनी रहती है। इस दृष्टिकोण से माना जा रहा है कि वर्षा अपने औसत के आसपास होगी।