
कोरबा। जिले के सभी संयंत्रो में धीरे-धीरे भामस का वर्चस्व कायम होता जा रहा है। विद्युत मंडल दर्री में काफी लंबे समय से बिजली कर्मचारी संघ मजबूत रहा है। कुसमुंडा में भी आज बीकेकेएमएस ने अपने आप को साबित करते हुए कोयला कामकागों को बता दिया है कि यहां पर बीकेकेएमएस ही कामगारों के लिए संघर्ष कर सकता है। लैंको में भी वेतन समझौता होने ने बिजली कर्मचारी संघ का महत्व बढ़ा है।
तीन नेता चमके
भामस में कोरबा जिले के तीन नेता राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर कोरबा का मान बढ़ा रहे है। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन में टिकेश्वर राठिया राष्ट्रीय अध्यक्ष है। इसके पूर्व में कोई भी नेता इस स्तर तक नही पहुंच पाया । कुसमुंडा क्षेत्र में सबसे अधिक सदस्य बनाए जाने पर उन्हें यह पद मिला है । राधेश्याम जायसवाल भामस के राष्ट्रीय सचिव है। इसके अलावा वें उद्योग प्रभारी व बिजली क्षेत्र में प्रभारी है। उन्होंने बिजली क्षेत्र में संगठन को काफी आगे बढ़ाया है। जिसके चलते उन्हें भामस में राष्ट्रीय सचिव का पद मिला है। बिजली क्षेत्र में बिजली कर्मचारी संघ का ही प्रभाव बड़ा है। लक्ष्मण चंद्रा पर्यावरण विभाग के राष्ट्रीय संयोग है।इन्होंने ने भी कोयला क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। जिसके चलते उन्हें बार-बार राष्ट्रीय क्षेत्र में दायित्व मिलता रहा है।
बीकेकेएमएस कुसमुंडा में आगे
भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन कुसमुंडा में दूसरी बार बागे आकार सबको चौकाया है। यहां पर टिकेश्वर राठौर ने नेतृत्व में अमिया मिश्रा विरेन्द्र चंद्रा, जशवंत साहू सहित सभी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे है। इन दिनों बीकेकेएमएस कुसमंडा में आंदोलन कर रहा है। जिसका लाभ आने वाले दिनों दिखेगा। गेवरा व दीपका में प्रीमत राठौर, अश्वनी मिश्रा ,विरेन्द्र राठौर, रामनारायण साहू, कुलदीप कुमार, रमेश गुरूद्वान, बनवारी चन्द्रा,सतीश राठौर लगातार सक्रिय है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बीकेकेएमएस गेवरा व दीपका में भी मजबूती बनाते एक नंबर पर आएगा ।
लैंको में समझौता के चलते बिजली कर्मचारी संघ चमका
लैंको में वेतन समझौता वार्ता कई चरणों में हुआ है संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन चलाया था। इस आंदोलन में बिजली कर्मचारी संघ भी शामिल था बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा भीम सिंह चौहान शिव पाटले के लगातार प्रयासों से बिजली कर्मचारी संघ मजबूत हुआ है खासकर संजरव शर्मा ने कड़ी मेहनत की है। बालको व लैंको में दायित्व होने के कारण संजीव शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बालको में ठेके मजदूर संगंठित हो रहे है। लैंको की टीम को राधेश्याम जायसवाल, प्रदेश महामंत्री नवरत्न बरेठ का भी संयोग मिलता है नवरत्न बरेठ अचानक जिला मंत्री से प्रदेश के महामंत्री बनाए गए है। उनके अचानक उभर के सामने आने से संगंटन और मजबूत हो रहा है। उन्हें शब्बीर मेमन यशवंत राठौर पूर्णिमा साहू का भी बराबर संयोग मिल रहा है।
कोरबा एरिया में बीकेेकेएमएस की कड़ी मेहनत रंग लाया
कोरबा एरिया मेें बीकेकेएमएस के आई आर प्रभारी अशोक सूर्यवंशी उप महा सचिव रंजय सिंह के प्रयासों से ईकाई में संगठन मजबूत हुआ है। मानिकपुर में नलीन पवार, संजय सिंह व शैलेन्द्र सिंह ने संगठन को मजबूती प्रदान की है। शैलेन्द्र सिंह वेल्फेयर कमेटी के सदस्य है। उनका मानिकपुर में लगातार प्रभाव बढ़ता जा रहा है। केन्द्रीय कर्मशाला में भी बाबूलाल चन्द्रा ,दादू लाल राठौर व राजेन्द्र यादव की तिकड़ी ने संगठन को काफी आगे पहुंचाया है। बाबूलाल चंन्द्रा वर्तमान में संभागीय मंत्री है। और पूर्व में सचिव भी रहे है। राजेन्द्र यादव वर्तमान में सचिव है। और सीआरसी क्लब में भी जिम्मेदारी निभा रहे है। भामस जिला प्रभारी सतीश राठौर ने संगठन को कोरबा जिले में काफी आगे बढाया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो जिले में भामस का वर्चस्व कायम हुआ है। भामस के अशोक चंन्द्रा, मिनी लाल साहू, संजय दायला, उत्तम कुलदीप ,हरीश सोनवानी, हेतराम कर्ष, रामलाल चन्द्रा ,विन्द्रेर राठौर, महेन्द्र सिंह का बराबर सहयोग मिलता रहा है जिले के द्वारा होने वाले आंदोलन में होने इनकी भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है।