
जांजगीर चांपा। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में जांजगीर-चांपा जिले से ग्राम पंचायत चुनाव में अनीता राजू यादव सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज कर ग्राम पंचायत बोड़सरा की सरपंच बनी है जिनके विजय होने से गांव में खुशी का माहौल है। ग्राम पंचायत बोड़सरा जो कि जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत आता है इस ग्राम पंचायत में मुख्यत: सरपंच पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे । पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित होने के कारण केवल तीन उम्मीदवार ही ने नामांकन दाखिल किया था जिसमें अमिता अजीत साहू भी चुनाव लड़ रही थी जिन्हें मात्र 54 मत प्राप्त हुए वहीं सुनीता सत्यनारायण साहू जिन्हें 568 मध्य में ही संतोष होना पड़ा। जबकि अनीता राजू यादव को 2001 मत प्राप्त हुए हैं जिन्होंने 1333 मतों से चुनाव जीतकर जिले में सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।
ज्ञात हो कि श्रीमती अनीता यादव के पति सीताराम यादव उर्फ राजू यादव भी इस ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक कार्य कर जनता को सुविधा पहुंचाने का कार्य किए थे।उनके कार्यों एवं व्यवहार के कारण ग्राम पंचायत बोड़सरा की जनता ने इतनी बड़ी जनादेश उन्हें दी है कि वह जिले में सबसे सर्वाधिक मतों से जीतने वाले सरपंच में अपना नाम दर्ज करने में सफलता मिली है। इस बार ग्राम पंचायत बोड़सरा की जनता ने उनकी धर्म पत्नी श्रीमती अनीता राजू यादव को वोट देकर प्रचंड मतों से विजय दिलाई है। इस संबंध में नवनिर्वाचित सरपंच अनीता यादव के पति एवं पूर्व सरपंच सीताराम यादव उर्फ राजू यादव ने तरुण छत्तीसगढ़ प्रेस से चर्चा करते हुए कहा कि गांव का सर्वांगीण विकास ही मेरा प्रमुख लक्ष्य है ग्राम पंचायत बोड़सरा में कई वार्डों में नाली निर्माण सडक़ निर्माण, प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति करना उनकी प्रमुख कार्य हैं जिन्हें वह प्राथमिकता के तौर पर करना चाहेंगे।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बोड़सरा में सीधे सरल व्यवहार की जनता है उनकी छोटी-छोटी ज़रूरतें हैं जैसे कि किसी को राशन नहीं मिलना, किसी का आधार कार्ड नहीं बनना के अलावा शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पाने से वे दुखी रहते हैं किंतु शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनका प्रमुख लक्ष्य है। श्रीमती अनीता राजू यादव ने कहा कि गांव की समस्त नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिस उम्मीद से उन्हें प्रचंड मतों से जीत दिलाए हैं गांव के प्रत्येक लोगों के उम्मीद पर खरा उतरने का उनका प्रयास हमेशा रहेगा। जिसके लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे इस जीत को उन्होंने आम जनता की जीत कहते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए आभार व्यक्त हुए किया हैं।
























