
कोरबा। साउथ इस्टर्न कोलफील्डस लिमिटेड कोरबा क्षेत्र के मानिकपुर प्रोजेक्ट में महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर आज पूर्वान्ह श्रमिक संगठनों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वे वेतन समझौते की राशि का भुगतान जल्द कराने को लेकर दबाव बना रहे थे। प्रदर्शन में 5 ट्रेड युनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी भागीदारी की जो इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। झंडे के साथ ये लोग महाप्रबंधक कार्यालय के पास एकत्र हुए और 11वें वेतन समझौते की राशि का भुगतान अविलंब कराने की बात रखी। उन्होंने आफीसरर्स एसोसियेशन के द्वारा बोनस भुगतान के मामले में लगायी गई याचिका पर नाराजगी जतायी। जिले में एसईसीएल की और भी परियोजनाओं में आज इस तरह के प्रदर्शन किये गए।





























