
कोरबा। पावरसिटी कोरबा के राइडर्स ग्रुप बुल्स आन व्हील्स ने शहर में एक रोमांचक राइड की। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को प्रोत्साहित करने बुलेट पर वर्ल्ड कप लेकर बाइक राइडिंग की। राइडर्स टीम के सभी सदस्यों ने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भी पहन रखी थी। यह राइड शाम को ट्रांसपार्टनगर चौक से शुरू होकर दर्री होते हुए जमनीपाली में समाप्त हुई।
इन दिनों सारे विश्व में क्रिकेट वर्ल्ड कप का खुमार छाया हुआ है। खास बात यह है कि भारतीय क्रिकेट टीम साल 2023 की वर्ल्ड कप चैंपियन बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस उत्साह को बरकरार रखने के साथ इंडियन टीम को सपोर्ट करते हुए बुल्स आन व्हील्स के राइडर्स ने कोरबा शहर में बुलेट राइड की। इस दौरान सभी राइडर्स ने भारतीय टीम की जर्सी पहन रखी थी। इस अभियान के तहत बुल्स आन व्हील्स की राइड कोरबा शहर के टीपी नगर से शुरू होकर सारे शहर में घूमी और दर्री, जमनीपाली पर मुख्य मार्ग पर समाप्त हुई। राइड के साथ साथ इस राइडर्स टीम का नेतृत्व कर रहे कैलाश आटो एजेंसी के डायरेक्टर आलोक दिवाटे ने अपनी रायल एनफील्ड में वर्ल्ड कप का माडल भी कैरी किया था। इस राइड के माध्यम से बुल्स आन व्हील्स की टीम ने अपने प्रदर्शन से इंडिया टीम और देशवासियों को चीयर कर अपने उत्साह और प्रसन्नता साझा की। कैलाश आटो एजेंसी कोरबा के डायरेक्टर आलोक दिवाटे के नेतृत्व में टीपी नगर से प्रारंभ होकर जमनीपाली में समाप्त हुई।




























