
चरचा कालरी। 7 मई को कोरबा लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हुआ जिसमें लोकसभा क्षेत्र की जनता ने 70 दशमलव 60प्रतिशत मतदान किया वही लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कोरिया जिले में बढ़-चढक़र 80.16 प्रतिशत मतदान किया गया।
नगर पालिका शिवपुर चर्चा की जनता ने 65.17 प्रतिशत मतदान किया कोरबा लोकसभा चुनाव में 27 प्रत्याशी मैदान में थे किंतु शिवपुर चर्चा क्षेत्र में मुख्य रूप से भाजपा व कांग्रेस के बीच टक्कर नजर आई गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व बसपा की प्रचार गाडिय़ां कभी कभार ही देखने को मिली चुनाव लड़ रहे पूर्व लोकसभा में चुनाव लड़ रहे अधिकांश प्रत्याशियों को यहां की जनता जानती तक नहीं है और न हीं उन लोगों ने यहां की जनता के समझ आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई मतदान होने के पश्चात दोनों हीं दलों के द्वारा अपनी अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं कांग्रेस पार्टी के द्वारा बेरोजगारी, महंगाई ,श्रम कानून में बदलाव, भ्रष्टाचार कॉविड वैक्सीन का दुष्प्रभाव आदि मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया था वही भाजपा के द्वारा राष्ट्रवाद ,समुचित विकास, महतारी वंदन योजना, धारा 370, आतंकवाद पर नियंत्रण ,विदेश में बढ़ते भारत के प्रभुत्व ,आदि मुद्दों को जनता के सामने रखा गया था चुनाव के दौरान दोनों ही दलों के द्वारा जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया गया दोनों ही पक्षों की दलीलों को सुनते हुए क्षेत्र की जनता ने मतदान किया जो कि ईवीएम में बंद है चुनाव में कौन जीतेगा या कौन हारेगा यह तो 4 जून को ही पता चलेगा दोनों ही पक्षों के द्वारा अपनी अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं उनके दावों में कितना दम है यह तो ईवीएम में बंद है मतदान संपन्न होने के पश्चात भाजपा शिवपुर चर्चा मंडल के अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के जनहित विकास कार्यों को देखते हुए जनता ने हमारे पक्ष में मतदान किया है मतदाताओं का जबरदस्त सहयोग मिला विशेष कर महिला शक्ति ने बढ़ चढक़र मतदान किया और निश्चित ही हमारी विजय होगी क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति हम सदैव आभारी रहेंगे नगर पालिका के लगभग सभी वार्डों में हमारी बढ़त रहेगी कुछ समय पूर्व संपन्न हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को शिवपुर चर्चा से लगभग 1900 वोटो की बढ़त मिली थी जो इस बार और भी ज्यादा होगी नगर पालिका शिवपुर चर्चा के साथ कोरिया जिले में भी भाजपा को भारी बढ़त मिलेगी और जनता के आशीर्वाद से हमारे प्रत्याशी सरोज पांडे दीदी कोरबा विधानसभा चुनाव को हजारों मतो से जीतेंगे।
क्षेत्र में नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र में मतदान उपरांत स्थिति को देखते हुए शिवपुर चर्चा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने कहा कि यह चुनाव पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में रहा और श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत निश्चित रूप से जीतेंगी चर्चा की जनता ने बहुत सोच समझकर मतदान किया है नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान प्राप्त मतों का अंतर कम होकर 500 तक में सिमट जाएगा कांग्रेस पार्टी के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है कांग्रेस के घोषणा पत्र पर जनता भरोसा करेंगी श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत की जीत निश्चित है और वह संसद में हम सब का प्रतिनिधित्व करेंगी।



























